ripot by
Arshi raza
संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ साल 2018 में रिलीज हुई थी। यह एक ऐतिहासिक फिल्म थी, जिसके रिलीज के दौरान खूब हंगामा हुआ। करणी सेना और राजपूत संगठनों ने रानी पद्मावती के किरदार को गलत तरीके से दिखाने और ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं करणी सेना ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली पर अटैक किया, सेट जलाया और दीपिका की नाक काटने की धमकी भी दी थी। हालांकि विवादों के बाद भी रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। फिल्म में लोगों ने दीपिका पादुकोण के अप्रीरिएंस को खूब पसंद किया है। फिल्म को रिलीज हुए आज दो साल हो गए हैं, लेकिन फिल्म में दीपिका पादुकोण का लुक का क्रेज आज भी लोगों की दिलों दिमाग पर छाया हुआ है। ये बात बाजार में आई दीपिका पादुकोण की नई डॉल से साबित होता है। जी हां! इन दिनों बाजारों में दीपिका की पद्मावत लुक एक डॉल ने धूम मचा दी है, जिसकी कई सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आपको बता दें कि ‘पद्मावत’ फिल्म में दीपिका पादुकोण ने पद्मावती की भूमिका निभाई थी। वहीं इस फिल्म में रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी और शाहिद कपूर ने महाराज रावल रतन सिंह की भूमिका निभाई थीं। फिल्म से सभी की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी। आपको ये भी बता दें कि दीपिका डॉल लुक पाने वाली पहली एक्ट्रेस नहीं हैं। इससे पहले भी करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली की डॉल भी बाजारों में छाई थी। तैमूर से पहले शाहरुख खान और ऋतिक रोशन का भी सॉफ्ट टॉय का रूप पा चुके हैं। फैन्स ने शाहरुख खान के 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' के किरदर को सॉफ्ट टॉय की शक्ल में उतारा था। यह इतना वायरल हुआ था कि शाहरुख खान ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अपने फैन्स को इतना प्यार देने के लिए थैंक्स कहा था।